posted on : अक्टूबर 6, 2021 5:41 अपराह्न
रिखणीखाल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भंडारी ने विधानसभा लैंसडौन के विकास खंड रिखणीखाल के ग्राम गुंडलखेत, घोटला, मनीगांव, अंगणी सहित नैनीडांडा में सघन भ्रमण करते हुए लोगो को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत करवाते हुए सैकड़ों की संख्या में लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवायी। विधानसभा लैंसडौन के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए सदस्यता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोगारी, भ्रष्टाचार से तंग आ चुके लोग अब कांग्रेस की तरफ आस लगाये बैठे है, कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में कांग्रेस का सत्ता में आना तय है, कहा कि अब लोग भाजपा के झूठ, फरेब एवं जाति, धर्म की राजनीति से परेशान हो गये हैं ।लोगों को जीवन जीने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है। इस मौके पर उनके साथ जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह बिष्ट सहित कई लोग मौजूद थे।