• Advertisewithus
  • Contact Us
  • Ourteam
  • Video
  • About us
शनिवार, मई 21, 2022
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • धर्म
  • विशेष
  • सम्पादकीय
  • साक्षात्कार
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • धर्म
  • विशेष
  • सम्पादकीय
  • साक्षात्कार
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
No Result
View All Result
liveskgnews
No Result
View All Result

बाजपुर : बाइक सवार बदमाशों ने बैंक मैनेजर को मारी गोली

बाजपुर : बाइक सवार बदमाशों ने बैंक मैनेजर को मारी गोली

शेयर करें

                                                   
मई 11, 2022 4:25 अपराह्न

 

बाजपुर : बदमाश बेखौफ हो गए हैं। आए दिन गोली मारने की घटनाएं सामने आ रही हैं। खासकर ऊधमसिंह नगर जिले में इस तरह के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसा ही एक मामले बाजपुर में सामने आया है। यहां बेखौफ बदमाशों ने बैंक से घर लौटते वक्त मंगलवार की शाम को बैंक मैनेजर की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उनको जा लगी। गंभीर हालत में बैंक मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मूलरूप से संभल, उत्तर प्रदेश और हाल मोहल्ला पहाड़ी कालोनी बाजपुर निवासी विवेक यादव पुत्र महेश यादव नैनीताल बैंक की बरहैनी शाखा में प्रबंधक हैं। बैंक बंद करने के बाद वह अपनी कार से वापस बाजपुर आ रहे थे। इसी बीच नैनीताल-बाजपुर मुख्यमार्ग पर ग्राम पंचायत दियोहरी के समीप बाइक सवारों ने विवेक यादव की कार पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। जिसमें एक गोली कार की डिग्गी व सीट को चीरते हुए सीधे विवेक को लगी। इससे वह कार से नियंत्रण खो बैठे और वह सड़क किनारे टकराकर रुक गई।

हमलावर भी वहां से फरार हो गए। राहगीरों ने घायल शाखा प्रबंधक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ वंदना वर्मा व कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंच विवेक व स्वजनों के बयान लिए। घटनास्थल का निरीक्षण कर कार को कब्जे में ले लिया है। मौके से खाली खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस बाजपुर से बरहैनी के बीच सीसीटीवी भी खंगाल रही है। उन्होंने लोकल में किसी के साथ रंजिश से इन्कार किया। बोले, कुछ बातें हैं जो समय आने पर बताई जाएंगी, अभी आप लोग मेरा अच्छे से उपचार करवा दीजिए। ताकि मेरी जान बच जाए। पुलिस के मुताबिक विवेक के पिता महेश यादव सेना में रहे हैं। संभल से आकर उन्होंने देहरादून स्थित दून गली कैंट टपकेश्वर कालोनी में भी अपना निवास बना लिया है।

Previous Post

टिहरी : डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने ग्राम सारपुल में हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए एसडीएम घनसाली को जांच अधिकारी किया नामित

Next Post

उत्तरकाशी : पुरोला पुलिस ने 12.48 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक को किया गिरफ्तार

Liveskgnews

Liveskgnews

Next Post
उत्तरकाशी : पुरोला पुलिस ने 12.48 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक को किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी : पुरोला पुलिस ने 12.48 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक को किया गिरफ्तार

Recent News

लालू जी के यहाँ सीबीआई की छापेमारी, भाजपा के हताशा और घबराहट  का परिचायक – राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन

लालू जी के यहाँ सीबीआई की छापेमारी, भाजपा के हताशा और घबराहट का परिचायक – राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन

मई 21, 2022
एसपी श्वेता चौबे ने हेमकुंड साहिब की सुरक्षा व यात्रा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

एसपी श्वेता चौबे ने हेमकुंड साहिब की सुरक्षा व यात्रा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

मई 20, 2022
नैनीताल में बारातियों ने घरातियों को मारपीट, तीन घायल

नैनीताल में बारातियों ने घरातियों को मारपीट, तीन घायल

मई 20, 2022
तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर मिलेगी पथ प्रकाश की सुविधा

तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर मिलेगी पथ प्रकाश की सुविधा

मई 20, 2022
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र की शुरुआत 15 नवम्बर 2013 से हुई थी | समाचार पत्र हिंदी भाषा में देवभूमि उत्तराखण्ड के धर्मनगरी हरिद्वार के ग्राम बसवाखेडी , पोस्ट मंगलौर से हुई थी | समय के साथ साथ समाचार पत्र अपनी कसौटी पर खरा उतरा | जिस तरह तेज गति से डिजिटल भारत का निर्माण होना शुरू हुआ है उसी क्रम में समाचार पत्र ने 15 नवम्बर 2017 को अपना वेब न्यूज़ पोर्टल www.liveskgnews.com शुरू किया है और यूट्यूब पर liveskgnews चैनल की भी शुरुआत की | आज हमारे वेब न्यूज़ पोर्टल /समाचार पत्र एक साथ पब्लिश हो रहे है |

Follow Us

  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Ourteam
  • Video
  • About us

© 2017 - Liveskgnews .

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • धर्म
  • विशेष
  • सम्पादकीय
  • साक्षात्कार
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक

© 2017 - Liveskgnews .