posted on : जुलाई 10, 2021 8:27 अपराह्न
मंगलौर (एनके मेनवाल): मत्स्य एवं दुग्ध विकास मंत्री रेखा आर्य आज मत्स्य दिवस के मौके पर मंगलौर मंडी में एक कार्यक्रम में पहुंची।उन्होंने मत्स्य पालको से कहा कि मत्स्य पालकों की स्थिति सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने कई तरह की योजनाएं चलाईं हैं। मत्स्य पालकों को सरकार अब उनकी मछलियों का बीमा भी कराएगी। उनकी स्थिति को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार 2017 से ही प्रयासरत हैं जो की अब पूरा हुआ है।
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य आज शनिवार को मछुआरा दिवस के मौके पर मंगलौर मछली मंडी में मत्स्य पालकों को संबोधित कर रहीं थीं।रेखा आर्य ने कहा कि आज के दिन को राष्ट्रीय मत्स्य दिवस के रूप में मनाया जाता है मत्स्य पालकों की स्थिति सुधारने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। 2017 से पहले मत्स्य पालकों की स्थिति बेहद खराब थी लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद से उनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मंगलौर में एक सप्ताह के अंदर हीफिश मार्केट पूरी तरह से शुरू हो जाएगी।जिसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में मत्स्य पालकों को बेहतर रोज़गार मिले ताकि उनके परिवार भी खुशहाल रह सकें।मत्स्य पालकों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार बेहद गंभीर है। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि 2017 में मत्स्य पालकों की संख्या तीन हज़ार थी।आज बढ़कर बीस हज़ार से अधिक हो गई है जो अपना बेहतर व्यवसाय कर रहे हैं। उन्होंने मत्स्य पालको से कहा कि आपको मछली पालन के लिए लोन लेने के लिए अब बैंको के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।आपको लोन अब मत्स्य विभाग ही दिलाएगा
इस मौके पर मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अब मत्स्य पालको को कमर्शियल तरीके से नहीं बल्कि किसानों की तर्ज पर बिजली में भी छूट मिलेगी जिसके लिए कैबिनेट में निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष जिला सहकारी मत्स्य विकास एवं विपणन विभाग नेपाल सिंह कश्यप ,मत्स्य विभाग के उपनिदेशक अल्पना हल्दिया, सयुंक्त निदेशक मत्स्य एच के पुरोहित, डिप्टी डायरेक्टर पी के शुक्ला, उपनिदेशक एन सी डी सी अमित कुमार निगम, भाजपा नेत्री बैजंती माला, मंडी समिति की अध्यक्ष डॉ. मधु,भाजपा मंगलौर मंडल अध्यक्ष सोनू धीमान आदि मौजूद रहे।
Discussion about this post