posted on : जून 11, 2021 9:19 अपराह्न
सतपुली | रुद्रप्रयाग से नजीबाबाद जा रही बोलेरो वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 534 में मलेठी सैन के पास अनियंत्रित होकर पलट गई | जिसमे एक ही परिवार के ६ लोग घायल हो गए जबकि वाहन चालक और उसके साथी को मामूली चोटें आई |
वाहन संख्या UK 13 TA 1117 जो कि रुद्रप्रयाग से नजीबाबाद जा रहा था अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 534 में मलेठी सैन में सड़क पर पलट गया जिसमे वाहन चालक, उसका साथी सहित एक ही परिवार के 6 लोग सवार थे | वाहन चालक और उसके साथी को मामूली चोटें आई वही नजीबाबाद अपने घर जा रहे पति पत्नी और उनके चार बच्चे घायल हो गए | जिनका सतपुली चिकित्सालय में इलाज किया गया | चिकित्सायल में डाक्टरों द्वारा उनका इलाज किया गया जहाँ बच्चो को मामूली चोटें आई वही पति पत्नी को गंभीर चोट लगने के बाद घायलों को चिकित्सालय की एम्बुलैंस के द्वारा नजीबाबाद भेज दिया गया है | प्रत्यक्ष दर्शियों के द्वारा बताया गया कि वाहन अनियंत्रित होकर अचानक ऊपर खेतों की और मुड गया जिसके बाद वाहन पलटते हुए सडक पर आ पहुंचा | तुरंत ही स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें सरकारी चिक्तिसालय सतपुली में पहुंचाया गया |
वाहन चालक नबल खन्ना 26 ने बताया कि वाहन रुद्रप्रयाग अपर बाजार से सवारी लेकर दुधाले गाँव नजीबाबाद जा रहा था | घायल अनीश उम्र तक़रीबन 45 साल, मुमताज उम्र 35, अबुजर 11 साल, अक्षरा 10 साल, अलीशा 7 साल, अरहान 1 वर्ष | वहीँ वाहन चालक नबल खन्ना 26 और उसका साथी अरविन्द 28 सवार थे |
Discussion about this post