देहरादून : उत्तराखंड शासन से एक बार फिर से बड़ी खबर है। जी हां बता दें कि उत्तराखंड शासन ने सीएस की कुर्सी पर वरिष्ठ अधिकारी सुखबीर सिंह संधू को बैठाया तो वहीं निर्वतमान मुख्य सचिव ओम प्रकाश की रवानगी दिल्ली और नैनीताल कर दी है। सरकार ने ओम प्रकाश को अध्यक्ष राजस्व परिषद उत्तराखण्ड का पदभार सौंपी है जिसका मुख्यालय नैनीताल में है। वहीं इसी के साथ ओम प्रकाश को मुख्य स्थानिक आयुक्त दिल्ली की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि जल्द नौकरशाही में बड़ा बदलाव हों सकता है।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने के बाद अब नौकरशाही में भी बड़ा बदलाव किया गया है। सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बन गए हैं। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। 1988 बैच के आइएएस के संधू अब तक केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे। आज सुबह ही राज्य सरकार ने संधू को कार्यमुक्त करने को केंद्र से आग्रह किया था। सोमवार को केंद्र से संधू के रिलीविंग लेटर में लिखा है कि उन्हें उनके मूल कैडर उत्तराखंड भेजा जा रहा है। केंद्र से रिलीव होते ही मुख्य सचिव पर तैनाती दी। अभी तक 1987 बैच के ओम प्रकाश मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सरकार ने ओम प्रकाश को अध्यक्ष राजस्व परिषद उत्तराखण्ड का पदभार सौंपा है, जिसका मुख्यालय नैनीताल में है।
आपको बताते चलें कि मुख्य सचिव सुखवीर सिंह संधू 1988 बैच के IAS हैं। वह मूल रूप से उत्तराखंड कैडर के IAS अधिकारी हैं। संधू उत्तराखंड सरकार में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। संधू इस समय केंद्र में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के चेयरमैन हैं। 2019 में उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का दायित्व सौंपा गया था।
Discussion about this post