posted on : जनवरी 3, 2022 1:43 अपराह्न
रिखणीखाल : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान के आदेशानुसार आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में 02 जनवरी 2022 को अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा के नेतृत्व में रिखणीखाल पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त लक्ष्मणसिंह को 52 पव्वे अवैध शराब के साथ मैन्दणी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना रिखणीखाल पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 01/2022, धारा- 60 (1) क आबकारी अधिनियम।
अभियुक्त का नाम पता
- लक्ष्मणसिंह पुत्र श्री घनश्याम सिंह नेगी, निवासी देवियोखाल, पो0ओ0 डाबरी, थाना रिखणीखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
बरामद माल
- 52 पव्वै अवैध अंग्रेजी शराब
पुलिस टीम
- आरक्षी 432 नापु ललित कुमार
- आरक्षी 337 नापु रघुवीर सिंह