posted on : जनवरी 5, 2022 6:12 अपराह्न
हरिद्वार : प्रत्येक वर्ष की भांति कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी हरिद्वार ने वर्ष 2021 की 17 वी वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया। बैठक में केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने विगत वर्ष केंद्र द्वारा कृषि उत्थान हेतु किए गए कार्यों की प्रगति आख्या एवं आगामी वर्ष के लिए केंद्र की कार्य योजना के बारे में चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंतनगर विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ एके शर्मा ने कहा की कृषक कृषि में वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर अधिक मूल्य परक नतीजे प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक एवं जैविक खेती को धीरे धीरे अपनाने का भी आग्रह किया कथा अपना रुझान जैविक खेती की ओर बढ़ाने को प्रोत्साहित किया।
मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव ने आम की उन्नतशील प्रजातियां को लगाने की बात कही। मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी ने विभाग द्वारा चलाए जा रही मुख्य योजनाओं की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई तथा कृषकों कोअधिक लाभ मिल इसके लिए केवीके धनोरी के साथ अधिक से अधिक मिलकर कार्य करने की इच्छा जताई। बैठक में केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा विगत वर्ष में किए गए कार्यों की आख्या भी प्रस्तुत की गई। बैठक में पंतनगर विश्वविद्यालय से आए डॉ. संजय चौधरी एवं डॉ. पीएन राय एवं डॉ. एके शर्मा ने भी केंद्र के आगामी कार्यों को और अधिक सफल बनाने हेतु सुझाव दिए। इस अवसर पर जनपद के रखी विभागों के अन्य अधिकारियों, केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. योगेंद्र पाल, डॉ. दीप्ति चौधरी, इंजीनियर उमेश सक्सेना, डॉ. सुचेता, डॉक्टर सरिता सहित जनपद के कई प्रगतिशील किसान भी बैठक में सम्मिलित हुए। प्रगतिशील किसानों में मान चंद त्यागी, चौधरी सुशील कुमार, अंजू, देशराज सैनी प्रमुख रहे। इन सभी ने केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा और कृषि कार्य हेतु बहुमूल्य सुझाव भी दिए।