गुरूवार, अगस्त 28, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलब्रुस को SDRF जवान राजेन्द्र नाथ ने फतह कर फहराया तिरंगा, रचा इतिहास, देश दुनिया में उत्तराखंड का नाम किया रोशन

शेयर करें !
posted on : अगस्त 17, 2021 11:12 अपराह्न
SDRF जवान,आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने 06 दिवस के अंतराल में दूसरी बार माउंट एलब्रुस को फतह कर रचा कीर्तिमान

“मन समर्पित , तन समर्पित और यह जीवन समर्पित, चाहता हूँ देश की धरती , तुझे कुछ और भी दूँ”

देहरादून : SDRF जवान,आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने 06 दिवस के अंतराल में दूसरी बार माउंट एलब्रुस को फतह कर रचा कीर्तिमान. SDRF जवान आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलब्रुस को फतह किया. 12 अगस्त को SDRF के जवान आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने बहुत खराब मौसम मे यूरोप महाद्वीप स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस् को फतह करके इतिहास रचा है। ऐसा करने वाले वह उत्तराखण्ड पुलिस के प्रथम पुलिस कर्मी बन गए है| निश्चित ही यह आरक्षी राजेन्द्र नाथ का देशप्रेम ही है जो जुनून बन कर उसके लहू में खौल रहा है और जो बार बार उफान मार कह रहा है कि कुछ ऐसा कर गुज़र जाना है कि मेरे गाँव ,राज्य व देश का नाम रोशन हो जाये। वरना जिन ऊंची पहाड़ियों में सांसे थमने सी लगती है,जिन बर्फानी हवाओं में लहू जमने लगता है , जहां हर क्षण जान पर बन आयी रहती है । वहां कौन एक बार सकुशल लौटने पर ,बिना थके बिना रुके पुनः हफ्तेभर में आरोहण करने को तैयार हो जाता है, पर यह पुलिस का जवान है जो न रुकता है न हारता है बस लक्ष्य को साधता है और विजय निश्चित कर ही मानता है।

SDRF जवान आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलब्रुस (5642 m) को एक बार फिर 06 दिवस के अंतराल मे (डबल समिट) फतह कर दिया है। 16 अगस्त को टीम लीडर द्वारा आरक्षी राजेन्द्र नाथ पर भरोसा कर (फर्स्ट इंडियन पुलिस डबल समिट रिकॉर्ड के लिए) 03 अन्य सदस्यों के साथ एल्ब्रुस् बेस कैंप से रात 12 बजे रवाना किया । 17 अगस्त की सुबह 06:25 मिनट(यूरोप के समयानुसार एवं 08:55 मिनट भारतीय समयानुसार) पर यूरोप महाद्वीप की इस सबसे ऊंची चोटी को आरक्षी राजेन्द्र नाथ द्वारा सफल आरोहण किया गया। यह किसी पुलिस कर्मी द्वारा सर्वप्रथम माउंट एल्ब्रुस् पर 2 बार सफल अरोहण का रिकॉर्ड बना है ।

आगाज़

360 एक्सप्लोरर महाराष्ट्र द्वारा दिनाँक 09 अगस्त से 17 अगस्त 2021 तक यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (5642 मीटर) पर एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया था। SDRF जवान,आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने 06 दिवस के अंतराल में दूसरी बार माउंट एलब्रुस को फतह कर रचा कीर्तिमान. जिसका उदेश्य स्वतंत्रता दिवस पर माउंट एलब्रुस पर आरोहण कर भारतीय ध्वज फहराना था, किंतु दिनाँक 13,14,15 अगस्त को खराब मौसम की चेतावनी चलते टीम ने बड़ा साहस दिखाते हुए 12 अगस्त को ही एल्ब्रुस् को फतह कर वहा तिरंगा फहराया |

पारिवारिक सहयोग

आरक्षी राजेन्द्र नाथ एक मध्यमवर्गीय परिवार से है। उत्तरकाशी जिले के थरासु गांव में पले बढ़े राजेन्द्र दो बहनों के इकलौते भाई है। देश के लिए कुछ करने के जज़्बे और पारवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु काफी कम उम्र में ही पुलिस विभाग में बतौर जवान भर्ती हो गए। परन्तु अपने सपनो को पूरा करने की कोशिश लगातार करते रहे। परिवार में माँ, पत्नी व दो पुत्रों का भी सहयोग निरन्तर बना रहा, जिन्होंने सपनो को पूर्ण करने हेतु हमेशा प्रोत्साहित किया। देश के लिए कुछ करने के जज़्बे और पारवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु काफी कम उम्र में ही वर्ष 2001 में पुलिस विभाग में बतौर जवान भर्ती हो गए। परन्तु अपने सपनो को पूरा करने की कोशिश लगातार करते रहे। परिवार में माँ, पत्नी व दो पुत्रों का भी सहयोग निरन्तर बना रहा,जिन्होंने सपनो को पूर्ण करने हेतु हमेशा प्रोत्साहित किया।

उपलब्धियां

वर्ष 2001 से पुलिस में सेवा दे रहे आरक्षी राजेन्द्र नाथ पूर्व में भी एक कीर्तिमान हासिल कर चुके है जिसमें यह उत्तराखंड के प्रथम पुलिसकर्मी बने है जिन्होंने माउंट त्रिशूल (7120 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण किया है। माउंट त्रिशूल को पर्वतारोहियों द्वारा प्री- एवरेस्ट के रूप में किया जाता है। राजेन्द्र नाथ द्वारा पूर्व में भी सतोपंथ, चंद्रभागा-13(6264 मीटर) एवं डीकेडी-2 (5670 मीटर) का भी सफलतापूर्वक आरोहण किया गया था

विभागीय समर्थन

<

p style=”text-align: justify;”>SDRF उत्तराखंड पुलिस ने निश्चय ही असम्भव से लगते आरक्षी राजेन्द्र के सपनो को पंख लगाकर उड़ान दी है। जब भी जिस भी समिट में जाने का लक्ष्य आरक्षी राजेन्द्र ने साधा , उच्चाधिकारियों द्वारा समस्त विभागीय कार्यवाही को तीव्र गति से कर, अपने ओर से समस्त सुविधाएं प्रदान की गई। SDRF उत्तराखंड पुलिस ने निश्चय ही असम्भव से लगते आरक्षी राजेन्द्र के सपनो को पंख लगाकर उड़ान दी है। जब भी जिस भी समिट में जाने का लक्ष्य आरक्षी राजेन्द्र ने साधा, उच्चाधिकारियों द्वारा समस्त विभागीय कार्यवाही को तीव्र गति से कर, अपने ओर से समस्त सुविधाएं प्रदान की गई। इतना साहस दिखाने व SDRF का नाम राज्य एवं पूरे देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करने पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, पुलिस उप-महानिरीक्षक, SDRFरिद्धिम अग्रवाल एवं सेनानायक SDRF नवनीत सिंह के साथ ही अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा राजेन्द्र नाथ की अत्यधिक सराहना की गई।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के उद्योग जगत के साथ निवेश और साझेदारी के अवसरों पर किया संवाद
  • दो लाख छात्रों को स्काउट्स एंड गाइड्स से जोड़ने का लक्ष्य – डॉ. धन सिंह रावत
  • अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का कड़ा प्रहार जारी; वन भूमि में बनाई गई मजार ध्वस्त
  • मेहनत सफलता की कुंजी है – हिमांशु कोहली
  • पौड़ी की मातृशक्ति ने लिलियम की खुशबू से गढ़ी नई पहचान, धामी सरकार के सहयोग से कोट ब्लॉक में की जा रही फूलों की खेती, प्रति वर्ष 10 लाख आय का लक्ष्य रखा गया है निर्धारित, सीएम धामी ने कहा – आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का सपना हो रहा साकार
  • शिक्षक नेता व राज्य आंदोलनकारी बलराज सिंह गुसाईं का निधन, शिक्षकों एवं राज्य आंदोलनकारी में शोक की लहर
  • जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के साथ प्रौद्योगिकी और निवेश साझेदारी की संभावनाओं पर की चर्चा
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना व PM Care फंड सहित विभिन्न बाल कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा
  • मुख्यमंत्री धामी ने जनपद की बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, सीएम ने प्रभावितों से मिल कर सुनी समस्याएं, प्रभावितों को हर संभव सहायता दिए जाने का दिया आश्वाशन
  • एसबीआई आरसेटी नई टिहरी में 6 दिवसीय वित्तीय समावेशन कार्यक्रम संपन्न, स्वयं सहायता समूहों को दी गई वित्तीय साक्षरता की जानकारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.