posted on : मई 21, 2022 11:07 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना : संगठन को मजबूत और धारदार, सशक्त, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने के लिए जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने विशेष रणनीति तैयार की है इसके तहत प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की बैठक बुलाकर उन्हें पार्टी को सशक्त बनाने के लिए स्पष्ट एवं सशक्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि सीएम नीतीश कुमार के लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों से जनता को अवगत कराया जा सके। साथ ही साथ अधिक से अधिक लोगों को दल के नीति एवं सिद्धांतों से अवगत कराया जा सके। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जनता दल यूनाइटेड पूर्ण लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से संगठन को सशक्त करने की रणनीति तैयार की है। इसमें पुराने कार्यकर्ताओं के सहयोग के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों समुदाय एवं धर्म के लोगों को पार्टी में शामिल करने की नीति बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण के शुरू से पक्षधर रहे हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण बिहार में देखने को मिलता है। आज महिलाएं अपने आप को स्वालम्बी बना रही हैं। बेटियां विभिन्न परीक्षाओं में अव्वल आ रही हैं। हर तबके के लोग अपने बच्चियों को विद्यालय भेज रहे हैं क्योंकि उन्हें इस बात का बेसिक ज्ञान हो गया कि जब एक बेटी शिक्षित होती हैं तो पूरे समाज और पूरे देश पर इसका प्रभाव पड़ता है। जदयू ने ‘राजनीति में महिलाएं, देश की विकास गाथा’ के सुविचार के साथ महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों की सूची तैयार कर ली है। ये सूची हर तरह के सामाजिक समीकरण को समझते हुए बनाया गया है। सभी महिला सदस्यों का मैं अभिनन्दन करता हूँ एवं उनसे आशा करता हूँ कि वो नीतीश कुमार की सोच को हर तबके तक पहुंचाए एवं अपने अपने जगह जो महिलाएं को यदि परेशानी हो तो उसके निराकरण के लिये खड़ी रहें, वहाँ के जनप्रतिनिधि से समस्याओं को अवगत कराएं तथा सीधे मुझसे भी सम्पर्क साध सकती हैं। मैं अपने स्तर से भी उनकी समस्याओं का निराकरण करने की पूरी कोशिश करूंगा।
श्री कुशवाहा ने अन्य सभी प्रकोष्ठ के साथियों को भी बहुमूल्य टिप्स दिए हैं। जिससे कि पार्टी भी मजबूत हो और लोग सरकार की विभिन्न योजना एवं कार्यकलापों से अवगत हों। आगे उन्होंने बताया कि समय-समय पर हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार इन दिनों अपने पुराने साथियों, कार्यकर्ताओं के अलावा पार्टी में शामिल होने वाले नए लोगों से मिलकर उनकी एवं उनसे संबंधित क्षेत्रों में लोगों की समस्याएं को सुन तत्काल ही उसका निराकरण कर रहे हैं। पार्टी अपने पूर्ण लोकतांत्रिक एवं धर्मनिरपेक्ष छवि को बनाए रखते हुए पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है, ताकि पार्टी में व्यापक स्तर पर जन भागीदारी सुनिश्चित हो सके। प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सरकार के विकास के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया ताकि जनता दल यूनाइटेड को राज्य ही नहीं बल्कि देश में नंबर वन पार्टी बनाया जा सके।