posted on : मई 18, 2022 10:09 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक डॉ० (कैप्टन) त्रिभुवन नारायण सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ० ( कैप्टन ) त्रिभुवन नारायण सिंह एक कुशल राजनेता एवं समर्पित देशभक्त थे। 1971 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने भारतीय सेना में अपनी भूमिका का निर्वहन किया था। वे 1985 में जीरादेई से विधानसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुये थे। समता पार्टी के गठन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। वे अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। वे राजेन्द्र कुष्ठ सेवा आश्रम, मैरवा, सीवान से भी जुड़े हुये थे और उन्होंने कुष्ठ रोगियों की लगातार सेवा की। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं चिकित्सा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।