posted on : मार्च 23, 2022 8:59 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना : बिहार प्रदेश जनता दल यू0 के पार्टी कार्यालय में स0वि0स0 सह् अध्यक्ष, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ श्री विजय सिंह निषाद, ने आज पार्टी द्वारा चलाए जा रहे स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा को अपने योगदान का चेक सौंपा। स0वि0स0 सह् अध्यक्ष, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ श्री विजय सिंह निषाद, ने इस अभियान को मिल रही सफलता पर प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा को बधाई दी और कहा कि दल की मजबूती और विस्तार में इस अभियान की महती भूमिका होगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने इस मौके पर कहा कि सभी जिलों से इस अभियान का उत्साहवर्द्धक परिणाम मिल रहा है। हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जिस लगन और निष्ठा से बिहार की सेवा की है, दल के सभी साथी उसी अनुरूप इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए समर्पित भाव से लगे हुए हैं। दल के अर्थतंत्र को मजबूती मिलने से हम सफलतापूर्वक अपने भावी कार्यक्रमों को अंजाम दे पाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह ने कुशवाहा कहा कि इस अभियान की सफलता ने हमारा मनोबल बढ़ाया है। इस अभियान में पार्टी के प्रदेश से बूथ स्तर तक की कमिटियों के साथी तथा लाखों क्रियाशील एवं प्राथमिक सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा इसकी नियमित समीक्षा कर रहे हैं। यह अभियान अभी लगातार चलेगा।