posted on : जून 3, 2022 9:28 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना : पार्टी के नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद खीरू महतो प्रमाण पत्र लेने के बाद झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड की टीम के साथ आज बिहार प्रदेश कार्यालय आए। जहां प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अपने पार्टी के साथियों के साथ गर्म-जोशी से उनका स्वागत किया। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सह झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष खीरू महतो के साथ झारखंड की उनकी टीम में झारखंड प्रदेश के महासचिव आर के मंडल, साहेबगंज जिला के अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, धनबाद के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह व अन्य साथी शामिल थे।
इस अवसर पर जदयू के विधान पार्षद संजय कुमार सिंह (गांधी जी), राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र प्रसाद सिंह, मुख्यालय प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. नवीन आर्य चंद्रवंशी, पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. जनार्दन प्रसाद सिंह, महासचिव परमहंस कुमार, प्रदेष सचिव श्री वासुदेव कुषवाहा, प्रदेष सचिव मनोरंजन गिरी, ई. रामचरित्र प्रसाद, नन्द किषोर कुषवाहा, दिव्यांषु भारद्वाज, नीतीष पटेल के अलावे सैकड़ों साथी उपस्थित थे।