बुधवार, जून 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिहार का मिजाज है भाजपा के खिलाफ बता रहे वोट : उमेश सिंह कुशवाहा

गोपालगंज में महागठबंधन प्रत्याशी के वोट में हुई दुगुनी वृद्धि, वहीं भाजपा के वोट में आई है सात हजार की गिरावट

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 6, 2022 10:36 अपराह्न

पटना : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी श्रीमति नीलम देवी को जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भाजपा की पाखंडी एवं सामाजिक न्याय विरोधी राजनीति के खिलाफ़ जनता का जनादेश है। लोकतंत्र में जनता मालिक है। जनता ने जो फैसला सुनाया, हमें मंजूर है। उन्होंने मोकामा की महान जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उसने हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम पर अपनी मुहर लगाते हुए महागठबन्धन को अपना आशिर्वाद दिया। मोकामा की जनता ने जहां एक ओर महागठबन्धन को अपना आशीवाद दिया वहीँ भाजपा को बिहार में उसकी असली जगह बताने का भी काम किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गोपालगंज में भी भाजपा जदयू के आधार वोट में सेंध नहीं लगा पायी, वहां लव -कुश एवं अतिपिछड़ों का एकमुश्त वोट हमें मिला। मोकामा और गोपालगंज की महान जनता ने बता दिया कि जदयू का आधार वोट आज भी उसके साथ है। मोकामा में महाठबंधन बड़े फासले से जीता है, जबकि गोपालगंज में एनडीए उम्मीदवार को मामूली अंतर से जीत हासिल हुई है, और वो भी तब जबकि वहां सहानुभूति फैक्टर काम कर रहा था। हमारे देश की जनता अक्सर इस तरह के मौके पर सेंटिमेंट के आधार पर वोटिंग करती है। स्पष्ट है कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को दिल से स्वीकार किया है और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का असर यथावत है।

उन्होंने कहा कि गोपालगंज सीट पर महागठबंधन प्रत्याशी ने भाजपा को काफी कड़ी टक्कर देने का काम किया है। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव की तुलना में गोपालगंज सीट पर महागठबंधन प्रत्याशी के वोट में लगभग दुगुनी वृद्धि हुई, जबकि भाजपा के वोट में सात हजार वोट की गिरावट दर्ज हुई है। बिहार का मिजाज भाजपा के खिलाफ है। गोपालगंज सीट पर एमआईएम ने भी 12 हजार से अधिक वोट प्राप्त किए हैं, महागठबंधन के लिए यह विचारणीय प्रश्न जरुर है। यदि वोटों का यह बिखराव नहीं होता तो गोपालगंज सीट से भी भाजपा की विदाई तय ही थी। हमारे सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार जी इसीलिए भाजपा के विरुद्ध पुरे देश में सभी दलों के एक गठबंधन का प्रयास कर रहे हैं। आने वाले समय में जदयू पुरे दम खम के साथ भाजपा के विरुद्ध पुरे देश में एक महागठबंधन बनाकर भाजपा को शिकस्त देगी। हमें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव की जोड़ी आगामी चुनावों में और शानदार परिणाम लेकर आएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • झील में गिरी पर्यटकों की अनियंत्रित कार, स्थानीय लोगों ने बचाई चार जानें
  • बागी सांसदों को संजय राउत की चेतावनी, कहा- पहले इस्तीफा दें फिर जाएं
  • उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने श्रीनगर में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
  • चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच तेज, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच
  • अयोध्या राम मंदिर चंदा घोटाला : दानपात्रों से ‘करोड़ों के गबन’ की जांच के लिए SIT गठित, शीर्ष अधिकारियों पर भी आंच!
  • पंजीकरण कर ही चारधाम यात्रा पर आएं श्रद्धालु, मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी – गढ़वाल मंडलायुक्त
  • उत्तराखंड में ST प्रमाण पत्रों की जांच की मांग, राज्य गठन के बाद बने सभी प्रमाण पत्रों की हो समीक्षा
  • आयुर्वेदिक पंचकर्म से आमवात रोग में मिली राहत, घुटनों के दर्द और सूजन से उबरी भारती चमोली
  • महाराष्ट्र में फिर बड़ा सियासी भूचाल : शिवसेना (UBT) में बड़ी बगावत की आहट, शिंदे गुट के संपर्क में 7 सांसद!
  • उत्तराखंड : बंजी जंपिंग के बाद युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.